
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सफेद झूठ व गुमराह करने वाला
ऊधमसिहनगर |पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन उद्योगों को देने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सफेद झूठ व गुमराह करने वाला है। पंतनगर की कृषि भूमि कांग्रेस की सरकार के जमाने में उद्योगों को दी गई थी तथा ₹1 रुपये प्रति एकड़ पर 100 साल के लिए तक दे दी गई थी तब हरीश रावत कहां सो रहे थे? उक्त उद्गार किच्छा क्षेत्र के विधायक राजेश शुक्ला ने व्यक्त करते हुए कहा कि हरीश रावत जी एक जिम्मेदार पद पर रहे हैं और कांग्रेस के महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं उनसे तथ्यहीन व झूठी बयानबाजी की कतई उम्मीद नहीं थी, उनका यह कहना कि राज्य के पास उद्योग के लिए भूमि नहीं है इसलिए पंतनगर की भूमि देने की बात हो रही है, यह पूरी तरह गलत है क्योंकि अकेले किच्छा में ही खुरपिया फार्म कि 1000 एकड़ भूमि जो शीलिंग से निकलने के बाद सिडकुल को हरीश रावत जी के मुख्यमंत्रित्व काल में दी गई थी उसमें 1 इंच भूमि पर भी कोई उद्योग नहीं लगा, वही भूमि खाली है।
इसके अलावा सितारगंज सिडकुल में अभी बहुत जमीन खाली है जिस पर उद्योग लगाए जा सकते हैं। यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में उद्योग लाने का प्रयास कर रहे हैं तो उनका स्वागत करने की बजाय पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक बयानबाजी करना कि प्रदेश में उद्योग के लिए भूमि नहीं है पूरे प्रदेश की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाने एवं विकास विरोधी मानसिकता का परिचायक है तथा उद्योगों में गलत संदेश जा रहा है।
विधायक शुक्ला ने कहा कि जनता ने हरीश रावत व कांग्रेस को विपक्ष में बैठकर सकारात्मक राजनीति करने का संदेश दिया है यदि वे नकारात्मक राजनीति करेंगे तो भविष्य में भी कांग्रेस का पूर्णतया सफाया हो जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com
