इस बार हम सभी जाति धर्म को मिलाकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे—- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


अखिलेश यादव यादव ने कहा कि 2022 में सरकार बनानी है इसलिए आया हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि जिन्होंने काम पर वोट किया, भाषण और गोली पर वोट नहीं किया। काम बोलता है इसका नजारा 2022 में देखने को मिलेगा। दिल्ली की जनता ने काम पर बोला है तो यूपी भी 2022 में बोलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम काम पर बात करना चाहते हैं, बात इस पर होनी चाहिए कि सबसे पहले हाईवे कौन बना सकता है। एक्सप्रेस वे पर कोई भी चलेगा तो समाजवादी पार्टी को वोट करेगा। इन्वेस्टर सम्मिट का अब तक कोई फायदा नहीं हुआ। इन्वेस्टमेंट कहां है? कागज पर इन्वेस्टमेंट हैं, मगर जमीन पर कहां है? प्रदेश में इतनी बड़ी इन्वेस्टर समिट हुई, प्रधानमंत्री जी आए, राष्ट्रपति जी आए लेकिन कितना विकास हुआ ये बताओ। कितने इन्वेस्टमेंट हुए। एमओयू तो किसी के भी साथ कर सकते हैं।


Scroll To Top
Translate »