बात करने का समय खत्म, अब दुनिया को काम करके दिखाना होगा – पीएम मोदी


पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो दुनिया के 80 देश अंतरराष्ट्रीय सोलर गंठबंधन में हमारे साथ आए हैं। हम विश्वास करते हैं कि सही चीजों का अभ्यास करना उपदेश देने से अच्छा होता है। हमने भारत में 2022 तक 175 मेगा वाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बात करने का समय अब खत्म हो चुका हैै, दुनिया को काम करके दिखाना होगा।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आग कहा कि हमने देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया।मैं आशा करता हूं कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ वैश्विक स्तर पर हम जागरुकता अभियान चलाएंगे। यूएन की इमारत में भारत द्वारा लगाए गए सोलर पैनल का कल यानी 24 सितंबर को हम उद्घाटन करेंगे।


Scroll To Top
Translate »