तोगडिया की चेतावनी, राम मंदिर अक्टूबर तक नहीं बना तो करेंगे अयोध्या कूच


1659xveyk0nkcs3wnfxzur0hh1ompkoczv2b8629199
lucknow |   हिन्दू नेता प्रवीण भाई तोगडिया ने केंद्र तथा राज्य सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चार महींने की मोहलत दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अक्टूबर तक मंदिर निर्माण का कार्य नहीं शुरू हुआ तो वह राम भक्तों के साथ लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। तोगडिया ने केन्द्र सरकार से भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने की मांग भी की। तोगडिया मंगलवार को लखनऊ में मीडिया थे।
उन्होंने कहा कि हमने सरकार को चार महीने का समय दिया है। केंद्र सरकार सोमनाथ की तर्ज पर कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाए। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंदिर मसले पर प्रस्ताव में पास हुआ था। बीजेपी ने इसे अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तोगड़िया ने कहा कि संतों ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री से संसद में कानून बनाने को लेकर मुलाकात की थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने संतों की बातों पर गौर नहीं किया। यह भगवान राम और हिंदू समाज के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि पीएम को विदेश दौरों से ही फुर्सत नहीं है।
इससे पहले तोगड़िया ने अहिप के उद्घाटन सम्मेलन में मोदी सरकार के समक्ष हिंदू मांग पत्र पेश किया। इसमें राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता, गौ हत्या प्रतिबंधित करने, मुस्लिम अल्पसंख्यक आयोग भंग करने और कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बगर ये मांगें चार महीनों में नहीं पूरी हुई तो आगामी लोकसभा चुनाव में हिंदू समाज तीसरे विकल्प फैसला करेगा। उल्लेखनीय है कि विश्व हिदू परिषद से हटने के बाद हाल ही में तोगडिया ने नए संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का गठन किया। इस सिलसिले में वह आज ही अयोध्या पहुंचेगे और संतों से आर्शीवाद लेंगे।


Scroll To Top
Translate »