केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे बने यूपी बीजेपी के अध्यक्ष


Mahendra-Nath-Pandey-580x395

 

बीजेपी सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे को अब उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र नाथ पांडे संगठन में केशव प्रसाद मौर्या की जगह लेंगे। डॉ. महेंद्रनाथ पांडे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चंदौली से 2014 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। अब दोबारा से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति की कमान संभालते दिखेंगे। महेंद्र नाथ पांडे को पीएम नरेंद्र मोदी का करीबी बताया जाता है।

आपको बता दें कि महेंद्र नाथ पांडे का संसदीय क्षेत्र पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से वाराणसी से निकल कर ही बना है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेन्द्र नाथ पांडे के अलावा जिन नामों पर चर्चा चल रही थी, उनमें संजीव बालियान, स्वतंत्र देव सिंह और अशोक कटारिया भी प्रमुख तौर पर शामिल थे। महेंद्र नाथ पांडे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे पार्टी के हाथ से ‘ब्राह्मण वोट बैंक’ को साधना तथा उनका पूर्वी यूपी से होना मुख्य वजह माना जा रहा है।


Scroll To Top
Translate »