UP सरकार ने रेरा के कामों को प्रभावी रूप से करने के लिए चार समितियां बनाई


कंसलटेंट चयन के लिए आमंत्रित बिड्स के तकनीकी मूल्यांकन के लिए रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, निदेशक आईआईएम लखनऊ या उनसे नामित प्रोफेसर, कुलपति एकेटीयू से नामित प्रोफेसर और रेरा के सचिव सदस्य होंगे। फोरेंसिक आडिटर को सूचीबद्ध करने के लिए तकनीकी मूल्यांकन को रेरा सदस्य बलविंदर कुमार की अध्यक्षता में समिति बनी है। इसमें विनियामक प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक, आईआईएम निदेशक और इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउटेंट आफ इंडिया लखनऊ शाखा या उनसे नामित सदस्य होंगे।

मीडिया एजेंसी चयन के लिए रेरा अध्यक्ष की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति बनाई गई है। इनके सदस्य के रूप में कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय से नामित मास कम्यूनिकेशन संकाय के प्रोफेसर, रेरा सचिव, सूचना निदेशक या उनसे नामित अधिकारी और रेरा के कन्सिलिएशन कन्सलटेन्ट आरडी पालीवाल को नामित किया गया है।

 

आफलाइन परीक्षण के लिए रेरा के सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें रेरा के काउंसलिंग कंसलटेंट मणि प्रसाद मिश्र, वित्त नियंत्रक रेरा और एकेटीयू से नामित अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। रेरा के अनुसार बिड्स के तकनीकी मूल्यांकन के लिए बनी समितियों में शामिल अन्य विभागों के लोगों को सहयोग के लिए 5000 रुपये और सदस्यों को 3000 रुपये प्रति सिटिंग मानदेय दिया जाएगा। बैठक अध्यक्ष की सहमति से होगी।


Scroll To Top
Translate »