
लखनऊ |लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर दी गई है। प्रियंका कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकारों के सामने आईं और शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले से हम बहुत दुखी हैं। हम जवानों को श्रद्घांजलि देते हैं और उनके परिवारों से कह देते हैं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं संग दो मिनट का मौन रखा और प्रेस कांफ्रेंस ये कहते हुए स्थगित कर दी कि इस दुख के वक्त में राजनीति की बात करना सही नहीं।
https://rashtriyadinmaan.com
