यूपी विधान परिषद चुनाव : भाजपा की प्रचंड जीत, 36 में से 33 सीटें जीतीं, तीन सीटें निर्दलीयों ने जीतीं


लखनऊ | स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 27 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा ने 24 सीट जीती है। तीन सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उसका खाता भी नहीं खुल सका और सूपड़ा साफ हो गया।

मंगलवार को हुई मतगणना में 27 सीटों में से 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने एक तरफा जीत हासिल की। बाकी तीन सीटों में दो पर निर्दल उम्मीदवार विजयी हुए। एक सीट जनसत्ता दल लोकतंात्रिक के खाते में गई। सपा के सभी दिग्गज भाजपा के सामने धराशायी हो गए। बाकी 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे।

इन तीन सीटों पर भाजपा की हार
– वाराणसी में निर्दल प्रत्याशी बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा सिंह पटेल को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है।
– आजमगढ़-मऊ सीट पर भाजपा के बागी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू ने भाजपा उम्मीदवार अरुण यादव और प्रतापगढ़ सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह ने भाजपा उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह को भारी मतों से हराया।

मुकाबले में ही नहीं दिखी सपा
समाजवादी पार्टी किसी भी सीट पर मुकाबले में ही नहीं दिखी। यहां तक कि अधिकतर सीटें ऐसी रहीं, जहां सपा एक चौथाई वोट भी हासिल नहीं कर सकी। लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले सुनील साजन को बड़े अंतर से हराया। इसी तरह बस्ती में अखिलेश के एक अन्य करीबी संतोष यादव उर्फ सनी को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। बाकी सीटों पर भी सपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

कहां, कौन बना विजेता, देखें- पूरी सूची
– बहराइच-श्रावस्ती से BJP की प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं
– रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह जीते
– जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंशू जीते
– देवरिया-कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह जीते।
– लखनऊ-उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान जीते।
– बाराबंकी से भाजपा के अंगद कुमार सिंह की जीत।
– आगरा-फिरोजाबाद से भाजपा के विजय शिवहरे जीते।
– बलिया में बीजेपी के रविशंकर सिंह पप्पू की जीत।
– प्रयागराज में बीजेपी के डॉ केपी श्रीवास्तव की जीत।
– वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीतीं।
– मेरठ में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीते।
– सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान जीते।
– गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल जीते।
– मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सैनी चुनाव जीते।
– आजमगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु जीते।
– गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद चुनाव जीते।
– सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह जीते।
– बस्ती से भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश चुनाव जीते।
– फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त चुनाव जीते।
– झांसी से भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन चुनाव जीतीं।
– गोंडा से भाजपा के अवधेश कुमार सिंह की जीत।
– प्रतापगढ़ से निर्दलीय अक्षय प्रताप सिंह की जीत।
– अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडे चुनाव जीते
– फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान जीते।
– बरेली में भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह चुनाव जीते।

ये सीटें निर्विरोध जीती भाजपा
बदायूं    वागीश पाठक
हरदोई    अशोक कुमार
खीरी    अनूप कुमार गुप्ता
मिर्जापुर-सोनभद्र     श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह
बांदा-हमीरपुर    जितेंद्र सिंह सेंगर
मथुरा एटा-मैनपुरी   आशीष कुमार यादव
मथुरा एटा-मैनपुरी   ओम प्रकाश
अलीगढ़    ऋषिपाल सिंह
बुलंदशहर    नरेंद्र सिंह भाटी


Scroll To Top
Translate »