UP: बड़ा फेरबदल, 41 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला


yogi-aditynath-1111

 

लखनऊ:  यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार (18 अप्रैल) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस ऑफिसर्स का ट्रांसफर किया है। कई जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) बदले गए हैं। अनिल गर्ग को लखनऊ का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं  प्रभु नारायण सिंह LDA के वीसी नियुक्त किए गए हैं। राजीव रौतेला को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा आशीष गोयल को इलाहाबाद कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले यूपी की योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

कई ज़िलों के डीएम-कमिश्नर बदले
-लखनऊ, इलाहाबाद, चित्रकूट  धाम, झांसी, बरेली और आगरा को  मिले नए कमिश्नर।
-गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती, संतकबीर नगर और जालौन के डीएम बदले गए।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के चर्चित उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। जबकि मिर्जापुर की डीएम कंचन वर्मा को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ias-listias-list-02ias-list-03


Scroll To Top
Translate »