यूपी का बजट सत्र पांच फरवरी से, राज्यपाल दोनों सदनों को करेंगे सम्बोधित


up-assembly_1513616007
लखनऊ |  लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा यूपी का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा।

सत्र के प्रारम्भ में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक दोनों सदनों को संयुक्त रूप से सुबह 11 बजे विधानसभा के सभा मंडप में सम्बोधित करेंगे।

माना जा रहा है कि चुनाव के कारण सरकार इसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है। हालांकि, सरकार पहले ही चुनावी मोड में आ चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही प्रदेश के निराश्रित वृद्घजनों, विधवाओं व दिव्यांगों को प्रतिमाह 500 रुपये पेंशन देने की घोषणा कर दी है।


Scroll To Top
Translate »