
लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने वक्फ के अधीन आने वाले मदरसों में 15 अगस्त को झंडा रोहण करने के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए जाने के निर्देश दिए है। इसको लेकर उन्होंने एक सर्कुलर भी जारी किया।
वसीम रिज़वी ने बताया कि वक्फ बोर्ड के अधीन व वक्फ जी ज़मीन पर जहां भी स्कूल कॉलेज व मदरसे बने हुए है। उन सभी मे 15 अगस्त को राष्ट्रीय गान व झंडा रोहण कराया जाए। क्योंकि 15 अगस्त की आजादी की जीत का दिन है और भारत की जीत का नारा भारत माता की जय है। इसलिए मदरसों और स्कूलों में ये नारा ज़रूर लगवाया जाए। इसके लिए सभी मुतावल्लियों और प्रबंध समितियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।
https://rashtriyadinmaan.com
