यूपीसीसी ने राहुल गांधी की ताजपोशी को दिखाई हरी झण्डी


22448256_1879997855551132_3188848005994133633_n
राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य राहुल के हाथों में उज्जवल है
लखनऊ 12 अक्टूबर।   उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसमत्ति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई बैठक में कांग्रेस कमेटी के 1200 नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने एक सुर से राहुल को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, चुनाव अधिकारी किशोर उपाध्याय, सुरेश शेट्टी और एमए खान की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की ताजपोशी को हरी झण्डी दिखाई। इस दौरान कांग्रेसियों में राहुल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य राहुल के हाथों में उज्जवल है।

उत्तर प्रदेश से नवनिर्वाचित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू लखनऊ पर आहूत बैठक में प्रदेश भर से आये पीसीसी प्रतिनिधियों, जिला एवं शहर अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी श्री किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री, श्री एम0ए0 खान सांसद एवं श्री सुरेश शेट्टी पूर्व मंत्री तथा अति0 प्रदेश चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद द्वारा अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने हेतु रखे गये प्रस्ताव एवं कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति एवं प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के चुनाव का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाय, इन दोनों प्रस्तावों का उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से समर्थन किया। बैठक का संचालन उ0प्र0 कांग्रेस के संगठन चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री किशोर उपाध्याय पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठनात्मक चुनाव प्रभारी श्री हनुमान त्रिपाठी ने किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने कहा कि बेशक 1885 में स्थापित कांग्रेस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आने के बाद वर्ष 1921 से संगठनात्मक चुनाव शुरू हुआ जो महान परम्परा आज तक कायम है और आज मैं इस ऐतिहासिक मौके पर सभी प्रदेश चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं सभी वरिष्ठ नेताओं और सम्मानित पीसीसी के हाउस के सदस्य जो यहां मौजूद हैं स्वागत करता हूं। उन्होने कहा कि सभी सदस्यों का एक फर्ज, धर्म और कर्तव्य बनता है कि जिसने हम सभी को एक नई ऊर्जा दी है, ताकत दी है और गांधी जी के मूल्यों को आगे ले जाने का कार्य किया है, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी एक स्वर से यह निर्णय लेती है कि श्री राहुल गांधी जी एआईसीसी के अध्यक्ष हों। हम सभी राहुल जी की ताकत बनेंगे, उनके नेतृत्व में संघर्ष करंेगे, राहुल जी को अध्यक्ष के रूप में देखेंगे।
 इसके पहले सांसद डॉ0 संजय सिंह, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, एमएलसी श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी मजदूरों, किसानों के मसीहा बनकर उभरे हैं, देश को भाजपा शासन से मुक्त करें और प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की अगुवाई करें।
उ0प्र0 कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री एम0ए0 खान सांसद ने उ0प्र0 कांग्रेस की आम सभा का समापन करते हुए आये हुए सभी प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Scroll To Top
Translate »