वलसाड में योगी आदित्यनाथ ने कहा राहुल गांधी ने अमेठी में विकास के लिए कुछ नहीं किया


CM_Yogi_Adityanath_in_Gujarat__1507881325

 

वलसाड |      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गुजरात के वलसाड में थे। योगी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और वलसाड में उनकी पहली जनसभा थी। इस जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। योगी ने यहां पर भ्रष्टाचार का जिक्र किया और उससे निपटने के लिए जो उपाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनाए हैं, उनकी तारीफ भी की।
योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने करप्शन, कालाबाजारी और ब्लैक मनी के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए। स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने वलसाड में कहा कि राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब बीजेपी ने वहां के लोगों के लिए कदम उठाए तो कांग्रेस बौखला गई। योगी ने सवाल उठाए कि राहुल गांधी कई साल से अमेठी से सांसद हैं। इसके बावजूद अमेठी विकास से अछूता है। आखिर क्यों कांग्रेस को चुनाव के वक्त ही अमेठी याद आती है? जब इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो हमने अमेठी में जिला मुख्यालय के लिए 21 करोड़ रुपये आवंटित किए। सरकार का यह कदम दिखाता है कि हमलोग विकास को लेकर कोई भेदभाव नहीं करते हैं।
अपने तीनदिवसीय दौरे में योगी आदित्यनाथ सूरत के चोरयासी विधानसभा क्षेत्र के सचिन क्षेत्र में भी जाएंगे। योगी यहां भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सूरत सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन मुख्यमंत्री सूरत से भुज जाएंगे। यहां पर भी योगी गुजरात गौरव यात्रा में शमिल होंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कच्छ पहुंचेगे जहां से वह देर रात दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद रविवार को योगी वापस लखनऊ लौटेंगे। सूत्रों के मुताबिक सीएम का दूसरा दौरा अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है। योगी आदित्यनाथ की गुजरात यात्रा राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है। गुजरात गौरव यात्रा कई जिलों से गुजरेगी। शनिवार को योगी की यात्रा भुज से शुरू होगी।


Scroll To Top
Translate »