UPPSC के अध्यक्ष अनिल यादव बर्खास्त, छात्रों में जश्न


 

anilyadavलखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बर्खास्त कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की बेंच ने उनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। बेंच ने अनिल कुमार यादव की नियुक्ति को अवैध करार दिया है।

आरोप है कि अनिल कुमार यादव पर आपराधिक केस के बावजूद उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई साथ ही 83 दूसरे लोगों के नामों पर विचार नहीं किया गया। अनिल कुमार यादव की बर्खास्तगी के फैसले के तुरंत बाद इलाहाबाद में छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। छात्र लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं।

दरअसल अनिल यादव ही हैं जिनके कार्यकाल में UPPSC का पर्चा लीक हुआ था और उनके कार्यकाल में ही हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार और एक जाति विशेष के उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के भी आरोप लगे थे। यही नहीं अनिल यादव के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज थे। उन पर एक जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है जबकि तीन मामलों में वो सहअभियुक्त हैं। लेकिन नियुक्ति के समय इसे अनदेखा किया गया।

 


Scroll To Top
Translate »