बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता के लिए उत्तर प्रदेश 15 करोड़ रू0 की धनराशि का देगा आर्थिक सहयोग: मुख्यमंत्री योगी


up-investors-summit_b4251efa-29a9-11e8-9f95-06a811d7e716
आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश की 
जनता केरलवासियों के साथ: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने केरल राज्य में भीषण वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर सहानुभूति व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश से राहत सामग्री एवं औषधियाँ केरल भेजने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री  ने केरल राज्य में हुई क्षति से प्रभावित वहां की जनता को राहत पहुंचाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 15 करोड़ रूपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी केरल राज्य में भीषण वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।
श्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश की जनता केरलवासियों के साथ है। उन्होंने कहा है कि केरल राज्य की आपदा हेतु प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।

Scroll To Top
Translate »