उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट: पीएम मोदी ने कहा- देश में बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ


  1. दुनिया के हर बड़े ब्रांड भारत के मेक इन इंडिया में हिस्सा है।
  2. फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने फूड प्रोसेसिंग में सौ प्रतिशत एफडीआई को भी मंजूरी दी है।
  3. चाहे अन्न का उत्पादन हो, फल और सब्जी का उत्पादन हो, दूध का उत्पादन हो, अनेक क्षेत्रों में भारत दुनिया में पहले तीन स्थानों में है।
  4. क्लस्टर बेस्ड ऑर्गेनिक फार्मिंग के तहत राज्य को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया।
  5. उत्तराखंड में किसी भी प्रोजेक्ट की क्लीयरेंस को लेकर निवेशक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े इसके लिए अनेक व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया गया है।
  6. प्रकृति, संस्कृति, योगा हर तरफ उत्तराखंड टूरिज्म का एक कंप्लीट पैकेज है, एक आदर्श गंतव्य है।
  7. 18 सालों में पहली बार 13 जिलों में 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की पहल की गई है।
  8. बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ, जीएसटी टैक्स के क्षेत्र में रिफार्म रहा।
  9. केंद्र और राज्यों ने मिलकर 10 हज़ार से ज्यादा कदम उठाए गए।
  10. उत्तराखंड में अलग SEZ है। वह स्पिरिचुअल इको जोन है जो स्पेशल इकोनॉमिक जोन से काफी ज्यादा है।

 

‘भारत के विकास में उत्तराखंड की बड़ी भूमिका’ 
पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड में तमाम औद्योगिक समूहों के लोग उस वक्त इकट्ठा हुए हैं, जबकि सारा हिंदुस्तान परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। देश में परिवर्तन की अपार संभावनाएं जन्मी हैं और आने वाले वक्त में कई बड़े काम होने जा रहे हैं। ऐसे में दुनिया की तमाम बड़ी संस्थाएं यह मान रही हैं कि भविष्य में 80 करोड़ युवाओं वाला हमारा देश सारी दुनिया की तरक्की के लिए एक ग्रोथ इंजन के रूप में प्रशस्त होगा। इस नए भारत के विकास में उत्तराखंड की एक बड़ी भूमिका है, ऐसे में राज्य की तरक्की के लिए यहां निवेशक सम्मेलन जैसे आयोजन कराए गए हैं।


Scroll To Top
Translate »