वर्णिका छेड़छाड़ मामले में VVIP पुत्र विकास बराला गिरफ्तार


1502289437388vikas-barala-arrsted-bjp-hariyanaनई दिल्ली: चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडू का पीछा करने के मामले में आरोपी विकास बराला पर पुलिस ने अपहरण की कोशिश की धारा लगाकर गिरफ्तार कर लिया है. चंडीगढ़ के आईजी का कहना है कि जो 6 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उससे पता चलता है कि वे वर्णिका की कार का पीछा कर रहे थे. अब हमारे पास इस केस से जुड़े काफ़ी सबूत हैं. वर्णिका की कार का पीछा करने की घटना सीसीटीवी में क़ैद है. विकास और उसके साथ ने गाड़ी से वर्णिका का पीछा किया था.
दोनों के आरोप है कि उन्होंने पहले पीड़िता वर्णिका कुंडू का पीछा किया और फिर उसकी कार को रोककर अपहरण करने की कोशिश की है. वर्णिका कुंडू हरियाणा काडर के आईएएस की बेटी हैं. यह घटना शुक्रवार को हुई थी. इस मामले में पुलिस पर आरोप है कि पहले तो उसने आईएएस अधिकारी की बेटी से जुड़ा मामला होने की वजह से तेजी दिखाई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया लेकिन जब उसे पता चला कि आरोपियों में से एक बीजेपी नेता का बेटा है तो पुलिस ने मामले में ढील दे दी और दोनों पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जमानत दे दी.
इसके बाद यह मामला मीडिया में जोर-शोर से उछाला गया और राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस हमलावर हो गई और बीजेपी पर सुभाष बराला के बेटे को बचाने का आरोप लगाया. धीरे-धीरे इस मामले में सियासत तेज हो गई. वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरका कहना है कि सुभाष बराला को उनके बेटे के अपराध के लिए सजा नहीं दी जा सकती है जबकि हरियाणा बीजेपी के उपाध्यक्ष ने तो कह दिया कि बेटियों को देर रात घर से निकलना ही नहीं चाहिए.


Scroll To Top
Translate »