नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर के लोगों ने गुरुवार रात 12 बजते ही साल 2015 को अलविदा कह कर नए साल 2016 का स्वागत खास ढंग किया। भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पूरी तैयारी के साथ नए साल का स्वागत किया।
ऑकलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस, ग्रीस में आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगा उठा। भारत में राजधानी नई दिल्ली समेत देश के हर राज्य में लोगों ने नाच-गाकर और एक दूसरे को बधाईयां देकर नए साल का स्वागत किया।
नए साल के आगाज के साथ जबरदस्त आतिशबाजी के साथ लोगों ने जश्न मनाया। रंग बिरंगी रोशनी और हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ देशभर में बड़ी तादाद में लोगों ने नववर्ष पर एक-दूसरे को शुभकामना दी। नए साल के मौके राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को बधाई दी।
https://rashtriyadinmaan.com

