लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी का ‘जय श्री राम’ के नारों से हुआ स्वागत


pm-modi-1489571826

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को भाजपा सदस्यों द्वारा लोकसभा में ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा पूर्व सदस्य बी.वी.एन. रेड्डडी के निधन पर शोक जताए जाने व प्रश्नकाल की शुरू किए जाने के तुंरत बाद मोदी, संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार और भाजपा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह के साथ सदन में आए।

भाजपा सदस्यों ने करीब दो मिनट तक मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। इनमें से कुछ सदस्यों ने भाजपा की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जीत के सम्मान में ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री सदन में कुछ देर ही रुके।

भाजपा और इसके सहयोगी अपना दल ने उत्तर प्रदेश में 321 सीटें और उत्तराखंड में 57 सीटें जीती हैं। भाजपा ने गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाई है।


Scroll To Top
Translate »