नेतृत्व ईमानदार तो फिर क्या डरने की जरूरतःडा. दिनेश शर्मा


17814416_1820413428279854_7587959930353272677_o
डिप्लोमा इंजीनियर संघ का 64 वाॅ महाअधिवेशन

लखनऊ,। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का 64वाॅ अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर नेतृत्व ईमानदार है तो फिर आपकों डरना नही चाहिए। प्रदेश को वर्तमान सरकार में मुखिया के रूप में सशक्त और ईमानदार नेतृत्व मिला है। नेतृतव ईमानदार है तो निश्चित ही कठोर होगा। जब मुख्यमंत्री स्वंय और उनके सहयोगी 14 से 16 घन्टे काम कर रहे है तो इस सरकार में का करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अगर उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री स्वंय गलत होगा तो वह अपने अधिनस्थ इस मुंह से ईमानदारी की बाॅत करेगा। वैसे भी आपके विभाग में कोई काम बिगड़ जाए तो उच्च अधिकारी कहेगा कि देखता हूॅ कैसे हुआ क्योे हुआ वह अपनी जिम्मेदारी नही समझेगा। लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसा नही होगा। हमारी सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को काम का मौका मिले। अगर आदमी को ईमानदारी से काम का मौका मिले तो वह बेइमानी क्यो करेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार में मै नही हम की परम्परा है। सत्ता परिवर्तन हुई और उसने नारा दिया कि सबका साथ और सबका विकास इस नारे को पूरा करने में आपकी सहभागिता अनिवार्य है। हमारी सरकार का वायदा है आप गलत काम का विरोध करों पूरी सरकार आपके साथ है। इस दौरान उन्होंनें कर्मचारी संगठनों की आवाज सरकार तक पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मीडिया प्रतिनिधियों को भी संघ की ओर से सम्मानित किया।

17545515_1820413328279864_5709356804891645166_o

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण श्री सदाकांत ने कहा कि लोक निर्माण विभाग का सम्मान बरकरार रखने के लिए आपकों जोश ईमानदारी से काम करना होगा। मुख्यमंत्री श्री योगी अदित्यनाथ जी प्राथमिकता से सभी परचित है। उनकी कार्यशैली और क्षमता चंद समय में ही दिखने लगी है। इसलिए उनके कदम से कदम मिलाकर लोक निर्माण विभाग को चलना है, इसके लिए जूनियर इंजीनियर का सहयोग अति अवश्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 15 जून तक सड़कों को गड्डा मुक्त करने का इरादा जताया है। प्रदेश में लगभग 2.5 से 3.लाख किमी सड़क है इनमें से 60 किमी सड़क खराब है। इसे सुधारने के लिए 3.5 हजार करोड़ रूपये अवमुक्त हुए है और जरूरत पड़ने पर सरकार ने और देने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति में आने वाली बाधा शीध्र समाप्त होगी। क्योकि कर्मचारी और अधिकारी को मिलने वाला उसका हक समय पर मिलना चाहिए मै इसका पक्षधर हूॅ। मै अनावश्यक किसी कर्मचारी या अधिकारी को दण्डित करने में पक्ष में कतई नही हूॅॅ। अपने अध्यक्षीय भाषण में लोक निर्माण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि पिछले आठ सालों से अपने मुझे अपना नेतृत्व सौपा कही कुछ कमी रही हो तो वह मंच पर आकर कह सकता है। इन आठ सालों में जेई संवर्ग को उसके सम्मान जनक स्थिति में लाने में सफल रहे। अधिकारियों की बेवजह घुड़की से आज हमारा संवर्ग मुक्त है।
डाॅ.राममनोहर लोहिया विधि संस्थान अशियाना में प्रथम सत्र के दौरान जनपदों से आए अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने इस बाॅत पर जोर दिया कि पुरानी कार्यकारिणी को बहाल रखा जाए और निर्विरोध निर्वाचन हो। इस दौरान वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा सदस्यों के हितों में कराये गए ऐतिहासिक कार्या एवं सरकार स्तर पर कराये गए आदेशों का उल्लेख करते हुए यह भी बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी की कार्यक्षमता थी कि जेई संवर्ग का उत्पीड़न करने का कोई दुसाहस नही कर पाया। इस दौरान संघ द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन विभागीय अतिथि के रूप में प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष इं.वी.के. सिंह द्वारा किया गया।

अधिवेशन में संघ द्वारा प्रकाशित विशेष आमंत्रित अतिथियों सह चेयरमैन सार्क डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन (बाग्लादेश) इं. ए.के.एम.ए.हामिद,बांग्लादेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सैय्यद मुज्जसिर हाफिज ने उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अपने सम्बोधन में कहा कि विकास कार्यो में जूनियर इंजीनियर की भूमिका को नकारा नही जा सकता। इस अधिवेशन में पूर्व विभागाध्यक्ष इं. त्रिभुवन राम, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष इं.एस.के.पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष भार्गवेन्दु मिश्रा, सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामजी अवस्थी, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सेतु निगम के अध्यक्ष इं. एस.पी. गुप्ता, महासचिव इं. दिवाकर गौतम, राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष इं. मिर्जा फिरोज शाह,महामंत्री इं. एस.डी. द्विवेदी, स्वासत कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक गोयल, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री रामअचल, इं. दिवाकर राय,इं. वी.के. कुशवाहा, इं. एन.डी.द्विवेदी आदि उपस्थित थे। महाअधिवेशन का संचालन इं. सत्येन्द्र ने किया।


Scroll To Top
Translate »