स्वदेशी और स्वालम्बन के बल पर भारतीय बाजार को चीन से मुक्त कराएंगे-यशवंत सिंह


लखनऊ। विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह ने कहा है कि महात्मा गाँधी ने जिस स्वदेशी और स्वालम्बन के बल पर दुनियाँ पर राज करने वाले अंग्रेजों के पन्जे से भारत को मुक्त कराया, उसी स्वदेशी और स्वालम्बन के बल पर हम लोग भारतीय बाजार को चीन के पन्जे से मुक्त कराएंगे। चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार सत्याग्रह का यही उद्देश्य है। यही हम लोकतन्त्र सेनानियों का संकल्प है।
जीपीओ पार्क, हज़रतगंज  स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे शनिवार को हुए चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार मार्च और संकल्प समारोह में विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमन्त्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहा मेक इंडिया और वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट स्वदेशी और स्वालम्बन की दिशा में एक सार्थक कदम है लेकिन हर काम केवल सरकार का नहीं है। कुछ हमारा आपका भी दायित्व है। इसी दायित्वबोध के तहत आपातकाल के विरोध में लोकतन्त्र मुक्ति की लड़ाई लड़ने वालों सेनानियों ने पांच साल पहले चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार सत्याग्रह प्रारम्भ किया था। आज इसमें नौजवान भी शामिल हैं और किसान व व्यापारी भी।
श्री यशवंत सिंह ने कहा कि इन सभी लोगों का उद्देश्य है भारत को धोखा देने वाले, पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन को सबक सिखाना है। केवल इन्हीं लोगों का नहीं, सम्पूर्ण देश की यही इच्छा है कि चीन को सबक सिखाया जाए। इसी इच्छा को मूर्त रूप देने के लिए लोकतन्त्र सेनानियों ने चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का निर्णय लिया जो चीन को भारतीय बाजार से खदेड़ने तक जारी रहेगा।
चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार मार्च और संकल्प समारोह का प्रारम्भ  आज दारुलशफा स्थित हनुमान मंदिर में सुन्दर कांड के पाठ से हुआ। यहाँ विधानपरिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह के दीर्घायु होने और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। फिर चन्द्रशेखर चबूतरा पर प्रसाद वितरण हुआ। फिर दारुलशफा के कामनहाल से विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह, लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रामसेवक यादव और चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार सत्याग्रह के संयोजक श्री धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में चला बहिष्कार मार्च जो विपरीत मौसम को चुनौती देते हुए जीपीओ पार्क हज़रतगंज स्थित पहुँचा जहाँ लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक श्री धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने सभी लोगों से संकल्प कराया कि हम लोग किसी कीमत पर चीन निर्मित सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे।
तत्पश्चात प्रारम्भ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें लोकगायक अवधेश बालेश्वर, रविशंकर देहाती, सत्येंद्र सरगम, संतोष महिवाल, पवन यादव, और ग़ज़ल गायक विनम्र शुक्ल ने शमां बांध दिया। इनको साज मुहैया करा रहे थे, मास्टर शिवचरण, अमित शास्त्री और गोपाल शर्मा आदि।
इस अवसर सर्वश्री विधायक श्री दीपक सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री विंध्यवासनी कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह, यमुना अवस्थी, नरेश शर्मा, बशिष्ठ पाण्डे, राघवेंद्र त्रिपाठी, बृजेश कांदू, लालबहादुर सिंह, चंचल चौबे, अशोक पांडेय, सतीश सिंह, अरविंद सिंह, मगरुसिंह, देवेश श्रीवास्तव, लुट्टर राय, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, सुनील सिंह, अमित सिंह, शशांक शेखर सिंह  सनी, विक्रांत सिंह रीशू, बबुआ राय, प्रशांत राय, धीरज कुमार, संजय गुप्ता, सुधीर मिश्र, रामहृदय राम, अमित प्रजापति, विक्की विश्वकर्मा, और हरिकेश रजक आदि मुख्यरूप से सक्रिय थे।

Scroll To Top
Translate »