पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकालकर सरकार को चेताया


WhatsApp Image 2019-01-28 at 5.24.19 PM

आन्दोलन का द्वितीय चरण- जनपदों में रहा जोरदार प्रदर्शन।
 तृतीय चरण में 6 फरवरी से प्रदेश में होगी महा-हड़ताल।

 

लखनऊ । कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पंेशन बहाली मंच के आवाह्न पर आज प्रदेश के समस्त जनपदों में पुरानी पेंशन बहाली हेतु जबरदस्त धरना प्रर्दशन कर विशाल मशाल जुलूश निकालकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया। मंच द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूर्व से चलाये जा रहे आन्दोलन के दबाव के चलते मुख्यमंत्री ने समिति गठित कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यवाही का आदेश दिया था। परन्तु अधिकारियों के उदासीनता के चलते समिति द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। समिति का कार्यकाल 24, दिसम्बर, 2018 को समाप्त होने के बाद भी पुरानी पेंशन बहाली पर कोई सार्थक कार्यवाही न होने से प्रदेश के लाखों कर्मचारी, शिक्षक, एवं अधिकारियों में आक्रोश स्पष्ट दिखाई दिया। मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुखिया के आश्वासन पर स्थगित आन्दोलन को पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया था। जिसके लिये मंच ने टीमों को गठित कर पूरे प्रदेश में जनजागरण के साथ ही 21 जनवरी को प्रदेश के समस्त जनपदों में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन कर आन्दोलन की शुरूआत की गई।

धरने के उपरान्त आज जनपदों मे मशाल जुलूश निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। राजधानी लखनऊ में मशाल जुलूश कर्मचारी नेता स्व0 बी0एन0 सिंह जी की प्रतिमा स्थल (कर्मचारी प्रेरणा स्थल) से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकालकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित ए0सी0एम0-5 के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। यदि इसके बाद भी सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो 6 फरवरी से प्रदेश के समसत कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी हड़ताल पर चले जायेगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

मशाल जुलूश में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, एवं अधिकारी शामिल हुए। मशाल जुलूश का नेतृत्व मंच के चेयरमैन संषर्घ समिति शिवबरन सिंह यादव एवं जनपद अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने किया मशाल जुलूश में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के महासचिव इं0 जी0एन0 सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 दिवाकर राय, अधिकारी महापरिषद की श्रीमती इन्द्रासन सिंह, राजर्षि त्रिपाठी लो0नि0वि0 के वाहन चलाक महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डे, सुनील यादव, जे0पी0 तिवारी, मंच के जनपद संयोजक बी0एस0 डोलिया सहचेयरमैन संषर्घ समिति अमिता त्रिपाठी, वन्दना सक्सेना, वीरेन्द्र सिंह, फहीम बेग, अवधेश कुमार, अजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, जय देवी, महेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, अतीश वर्मा, मनोज कुमार, परिषद के संगठन मंत्री संजीव गुप्ता और अशोक कुमार सिंह, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, इं0 रामवीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, नीलम श्रीवास्तव, बी0के0 नौटियल, जितेन्द्र कुमार, किरन कुमारी दूबे, फैजल, राजेश सिंह, विचित्र कुमार साहू, सत्येन्द्र द्विवेदी, संजय निर्मल, अनिल सिंह, छोटे लाल सहित बड़ी संख्या में संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


Scroll To Top
Translate »