2019 में जीते तो गरीबों को देंगे न्यूनतम आय की गारंटी: राहुल गांधी


 

rahul-gandhi

 

रायपुर|   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में वादा किया कि अगर 2019 में कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में हर एक गरीब को न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी। राहुल ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है और इससे गरीबी और भुखमरी को खत्म करने में मदद मिलेगी। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दो भारत बनाना चाहते हैं।

नया रायपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘जैसे कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा में 100 दिन का रोजगार गारंटी करके दिया, सूचना के अधिकार में गारंटी से ब्यूरोक्रेसी के दरवाजे खोले, भोजन का अधिकार

केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, ‘पीएम मोदी और बीजेपी दो भारत बनाना चाहते हैं- एक राफेल घोटाला और उद्योगपति मित्रों का और दूसरा गरीब किसानों का।’ फसल बीमा योजना पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा, ‘क्या कारण है कि किसान अपना पैसा बीमा कंपनी को देता है और ओला पड़ने पर किसान को उसका पैसा नहीं मिलता है। पूरा फायदा अनिल अंबानी की कंपनी को जाता है।’

कर्जमाफी योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘जब हम विपक्ष में थे, तब भी हम किसानों का कर्ज माफ करने की बात करते थे और सरकार में पूछते थे तो सरकार कहती थी कि हमारे पास पैसा नहीं है और हम ये काम नहीं कर सकते। हिंदुस्तान के चौकीदार के पास छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 6000 करोड़ रुपये नहीं हैं लेकिन अनिल अंबानी के लिए 30,000 करोड़ रुपये हैं।’


Scroll To Top
Translate »