
लखनऊ; उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक मुस्लिम मंत्री के बाद अब दुसरे विभागों और आयोगों में भी चंद मुस्लिमों को अवसर मिलने की चर्चा ज़ोरों पर है.
प्रदेश सरकार के गठन के फ़ौरन बाद ऐसे मुस्लिमों की तलाष जारी हो गयी है जो संघ या भारतीय जनता पार्टी में बहुत पहले से कार्यरत हैं .
इस सन्दर्भ में एक नाम और तेज़ी से उभर कर सामने आरहा है .कैप्टन सिकंदर रिज़वी जो पेशे से हवाई जहाज़ पायलट हैं उनको दिल्ली बुलाया गया है और उनको हाल फिलहाल में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है .
कैप्टन सिकंदर रिज़वी पिछले पंद्रह साल से संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं .इस से पहले उनका सम्बन्ध बहुजन समाज पार्टी और दी इस फोर व कांशी राम से था.
कांशी राम की उनपर विशेष नज़र थी.पिछले कई साल से कप्तान सिकंदर रिज़वी आर एस एस के कामों में व्यस्त रहे और संघ को उनको विशेष काम अंजाम देने की ज़िम्मेदारी सौंपती रही.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उनमे विशेष रूचि है और उनके विभिन्न कार्य कर्मों में सिकंदर रिज़वी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.कैप्टन सिकंदर रिज़वी ने बताया कि वह संघ से उनका सम्बन्ध १९९२ से है और विभिन्न प्रोग्रामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के अनुसार कैप्टन सिकंदर रिज़वी को जल्दी ही एक महत्व पूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी जायेगी.
https://rashtriyadinmaan.com
