योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 23 मंत्रियों ने शपथ ली,पांच कैबिनेट , छह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार


बुधवार की सुबह 8 बजे से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर मंत्रियों का आना शुरू हो गया। एक-एक कर शपथ लेने वाले मंत्री मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। पांच कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर उनका स्वागत किया गया और बधाई देते हुए शपथ लेने के लिए राजभवन पहुंचने को कहा गया। सभी मंत्रियों ने एक-एक कर मुख्यमंत्री व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया और राजभवन की ओर निकल गए।

ये कैबिनेट मंत्री बने
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री, श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई जाएगी।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
स्वतंत्र प्रभार वालों में सूचना मंत्री वाराणसी से डॉ. नीलकंण तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, एमएलसी अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल शामिल हैं।

11 बने राज्यमंत्री
राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।

पांच का बढ़ा कद
डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी

ये 18 नए चेहरे हुए शामिल
दो कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्रियों में नए चेहरे के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।

 


Scroll To Top
Translate »