मायावती ने कहा, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि से बढ़ेगी महंगाई


बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को ट्विट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमत में मनमाने तरीके से भारी वृद्धि कर दी है। यह महंगाई बढ़ाने वाला और करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर कानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता का दुख और बढ़ेगा। राज्य सरकार जनहित पर ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर होगा।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार अपराध रोकने पाने के मामले में विफल साबित हो रही है। अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में बुरी तरह से विफलता के चलते उत्तर प्रदेश में जंगलराज भाजपा सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। इसके लिए अफसरों को बलि का बकरा बनाने से पहले भाजपा को अपराधियों को हर प्रकार का शह व संरक्षण देना बंद करना होगा, जो जनहित में बहुत जरूरी है।


Scroll To Top
Translate »