आप हमें ताकत दीजिए हम आपकों सुशासन व विकास देंगे – केशव मौर्य


kkji87y
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने आज लखनऊ से इलाहाबाद के रास्ते में लगभग 2 दर्जन से अधिक स्वागत सभाओं में जनता जनार्दन की उत्साहित भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश के रूप में साकार करने के लिए भाजपा को मजबूत करने और आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने स्वागत सभाओं में आए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों से मिशन 2017 का साकार करने के लिए कृत संकल्प होकर निष्ठापूर्वक टीम भावना से कार्य करने का आग्रह किया और कहा कि हमारा धर्म है कि प्रदेश की जनता को भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2017 के लिए 265+ के लक्ष्य को सामने रखकर सपा-बसपा व कांग्रेस मुक्त उ0प्र0 के लिए दिन रात एक कर दें।
लखनऊ से इलाहाबाद के भगवामय सड़क मार्ग पर प्रमुख रूप से तेलीबाग, निगोहा, हरचन्दपुर, ऊँचाहार, पलाय, मंसूराबाद, कौड़ीहार, कुंडा, फाफामऊ, लालचुंगी, तेलियरगंज आदि दो दर्जन से भी अधिक सभाओं के सम्बोधन किया। उन्होंने बालचन्द्र चैराहे पर पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर माल्यार्पण, अल्फ्रेड पार्क में शहीदे आजम चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, हिन्दू छात्रावास चैराहे पर महामना पं0 मदनमोहन मालवीय जी तथा स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा हाईकोर्ट स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वागत सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने प्रमुखता से उ0प्र0 के विकास को लेकर अपनी चिन्ता तथा प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास का विजन व संकल्प भारतीय जनता पार्टी के पास है। आप हमें ताकत दीजिए हम आपकों सुशासन व विकास देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष तथा अन्याय के खिलाफ अपना संघर्ष अनवरत जारी रखेंगे उसके लिए चाहे जितने मुकदमें सरकार उन पर लादे लेकिन अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करते रहेंगे।
लखनऊ से इलाहाबाद की उनकी इस स्वागत यात्रा में प्रमुख रूप से सरोजनी नगर में प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, रायबरेली जनपद के कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, प्रतापगढ़ के कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, इलाहाबाद के उप महापौर लालूलाल कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी विभूति नारायण सिंह, किसानों मोर्चा उपाध्यक्ष विवके श्रीवास्तव, के भारत मौर्या, अनुराग पाण्डेय, सुमन शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। प्रदेश प्रवक्ता आई.पी. सिंह व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला उनके साथ है। प्रदेश अध्यक्ष बाबा साहब के जन्मदिन पर कल राजकीय छात्रावास चैथम लाइन्स इलाहाबाद में बाबा साहब के मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा झूसी में समरस्ता दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।

Scroll To Top
Translate »