अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वनडे मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के धुरंधर ओपनर और कप्तान ब्रेंडन मैकलम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई ।
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वनडे मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के धुरंधर ओपनर और कप्तान ब्रेंडन मैकलम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में मैकलम ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने धुआंधार अंदाज में 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 47 रन की उम्दा पारी खेली। मैकलम का स्ट्राइक रेट 174.07 रहा। मैकलम को मध्यम तेज गेंदबाज मिशेल मार्श के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर जॉन हेस्टिंग्स ने मिड ऑफ पर लपका और वह पहले विकेट के रूप में 84 के स्कोर पर आउट हुए। जब मैकलम पवेलियन की ओर लौटने लगे तो स्टेडियम में बैठे दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने लगे और स्टेडियम में शोर गूंज उठा। खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर अपने कप्तान में सम्मान में तालियां बजायीं। सेड्डोन पार्क स्टेडियम में 34 वर्षीय इस बल्लेबाज के वनडे करियर की अंतिम पारी देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com

