‘किक’ में सलमान के अपोजिट नज़र आने वाली खूबसूरत अदाकारा और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीस फिल्म में काम करने के बाद सलमान खान से बेहद प्रभावित हुई हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन के दिन जैकलीन ने बताया कि सलमान खान उनके लिए अब तक के सबसे अधिक प्रेरणादायक सह-कलाकार रहे और वे उनके रोल मॉडल बन चुके हैं। फिलहाल जैकलीन अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग ‘बैंगिस्तान’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग पौलेंड में चल रही है।
सलमान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में जैकलीन कहती हैं, ”जब मैंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब से मैं सलमान को जानती हूं। लेकिन उस समय मैं हम केवल परिचित थे। हमने एक-दूसरे को कई शो और इवेट्स के दौरान देखा। ‘रेस 2’ के प्रमोशन के दौरान उनके शो ‘बिग बॉस’ में मुझे उनसे मुलाकात करने का मौका मिला। ‘किक’ की शूटिंग के पहले दिन मैं उनके साथ काम करने की बात को लेकर बहुत नर्वस थी। लेकिन जब मैंने काम शुरु किया तब मुझे पता चला कि उनके साथ काम करना इतना मज़ेदार हो सकता है। पूरे 10 महीनों तक हमने इस फिल्म की शूटिंग के लिए साथ काम किया। मुझे समझ में आया कि एक बेहतरीन इंसान हैं। आज वे मेरे रोल मॉडल बन गए हैं। वे एक बेहद समझदार व्यक्ति भी हैं। अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों और काम की जिम्मेदारियों को लेकर के बेहद जागरूक हैं। मुझे आशा है कि उनके साथ काम करने का दोबारा मौका मिलेगा।”
https://rashtriyadinmaan.com
