दिल्ली की 1650 अनधिकृत कॉलोनियों के लिए मोदी सरकार ने उठाया एक बड़ा कदम


मोदी सरकार ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व या हस्तांतरण का अधिकार देने संबंधी प्रक्रिया सुझाने के लिए एक समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

सरकारी विज्ञप्ति मे कहा गया है कि कैबिनेट ने दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व या हस्तांतरण का अधिकार देने संबंधी प्रक्रिया सुझाने के लिए एक समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 1650 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां हैं।


Scroll To Top
Translate »