पदोन्नति की डी0पी0सी0 नियमानुसार आगामी 31 अगस्त, 2017 तक अवश्य पूर्ण करा ली जाये: मुख्य सचिव


new, c s, rajeeve kumar
मुख्य सचिव ने परिपत्र भेज कर समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को दिये निर्देश
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने समस्त प्रमुख सचिवों एवं सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत पद के सापेक्ष रिक्त पदों पर नियमानुसार की जाने वाली पदोन्नति की कार्यवाहियां यथाशीघ्र पूर्ण कराकर आगामी 31 अगस्त, 2017 तक डी0पी0सी0 की बैठक सक्षम स्तर पर अवश्य आयोजित करा ली जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि पात्र कर्मियों को नियमानुसार रिक्त स्वीकृत पद के सापेक्ष पदोन्नति समय से मिल जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मियों की नियमानुसार पदोन्नति किये जाने में कतई विलम्ब न किया जाये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों का परिपत्र भेज कर दिये हैं।

Scroll To Top
Translate »