देश भर में BJP, 18-19 और 20 फरवरी को स्‍वाभिमान रैली निकालेगी


 

ggft56ty76y67t6)

नई दिल्‍ली। BJP देश भर में 18-19 और 20 फरवरी को स्‍वाभिमान रैली करने जा रही है. जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय मामले में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष की चुप्‍पी और छात्रों को दिए जाने वाले राहुल गांधी के समर्थन को लेकर BJP आक्रामक हो गई है.

सूत्रों के अनुसार BJP नेता इस मामले को बजट सत्र में उठाने की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि संसद में स्‍पीकर से इस मुद्दे पर बहस कराए जाने की मांग की जाएगी. इस तरह BJP की कोशिश राहुल को दरकिनार करने की है.

उधर छात्रों का समर्थन करने जेएनयू पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद के सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. इस अर्जी में राहुल पर जेएनयू में देशविरोधी नारा लगाने के आरोपियों के समर्थन करने का आरोप लगाया गया है.
इस पर इलाहाबाद की सीजेएम कोर्ट फैसला सुनाएगी कि राहुल गांधी पर देशद्रोह की धारा में मुकद्दमा दर्ज हो या नहीं.
देश द्रोह के मामले में बीजेपी जेएनयू के छात्रों को कड़ा संदेश देना चाहती है. मंगलवार को जेएनयू में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को दी गई फांसी के विरोध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उसी दौरान कुछ छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाए थे.
बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद छात्रों ने कार्यक्रम का आयोजन किया. एबीवीपी की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस मामले में जांच बिठा दी है.

बीजेपी के सांसद महेश गिरी ने इस मामलो को लेकर जेएनयू के कुलपति और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है. उन्होंने इसे ‘राष्ट्रविरोधी’ कृत्य बताते हुए दोषी छात्रों पर कार्यवाही की है. इससे पहले महेश गिरी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्री को खत लिख मामले में कार्यवाही करने की मांग की थी.


Scroll To Top
Translate »