भारत के हाथों टी-20 सीरिज़ में 0-3 की हार झेलनी वाली ऑस्ट्रेलिया अब न्यूज़ीलैंड के हाथों भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है.
दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सिरीज़ के ऑकलैंड में खेले गए पहले मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को 159 से हार झेलनी पड़ी.
ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 308 रनों का लक्ष्य था लेकिन उसकी पूरी टीम केवल 24.2 ओवर में ही 148 रनों पर सिमट गई.
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड और आलराउंडर जेम्स फॉक्नर ही कुछ संघर्ष कर सके. वेड ने 37 और फॉक्नर ने 36 रन बनाए.
न्यूजीलैंड के ट्रैंट बोल्ट ने 38 रन देकर तीन और मैट हैनरी ने भी 41 रन देकर तीन विकेट झटके.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई न्यूज़ीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 307 रन बनाए.
न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल ने 90 और कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने 44 रन बनाए. उनके अलावा हेनरी निकोलस ने भी 61 रनों की पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया के जोश हैज़लवुड ने 68 रन देकर दो और मिचेल मार्श ने भी 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने तीन एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं.
https://rashtriyadinmaan.com

