नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि सीमित ओवरों के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इतने लंबे समय तक यह जिम्मेदारी इसलिए निभा रहे हैं क्योंकि वह आलोचना का सामना करने को तैयार रहने और दबाव में होने के बावजूद धैर्य कायम रखने की कला में माहिर हैं.
यह पूछने पर कि क्या कई बार धौनी की अनुचित आलोचना होती है, गांगुली ने कहा, ‘‘यह काम का हिस्सा है. धौनी इतने लंबे समय से कप्तान है और वह इन सबका आदी है. हम सब इसके आदी हो जाते हैं. साथ ही जब हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हमें आसमान पर बैठा दिया जाता है.’
https://rashtriyadinmaan.com

