
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर शुक्रवार को एक और आदेश जारी किया है. जिन लोगों ने अभी भी आधार कार्ड नहीं बनवाया है, उनका मृतक प्रमाणपत्र नहीं बन सकेगा. सरकार के नए आदेश के बाद जिन लोगों का आधार कार्ड नहीं बना है उनका मृतक प्रमाणपत्र जारी नही किया जाएगा. यह नियम एक अक्टूबर से लागू होगा.
गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि सरकार की लाभकारी योजनाओं समेत पैन कार्ड के लिए सरकार ने आधार कार्ड को पहले ही अनिवार्य किया हुआ है. वहीँ आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़े जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है. दरअसल, आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर लोगों में आशंका है. हालांकि सरकार का कहना है कि आधार पूरी तरह सुरक्षित है.
https://rashtriyadinmaan.com
