यूपी में बंद होंगी गुटखा फैक्ट्रियां —-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह


इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में टीवी रोगियों की पहचान और इस बीमारी की रोकथाम के लिए एक अभियान की शुरुआत की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में टीवी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। गुटखा के विक्रय पर प्रतिबंध लगने के बाद भी दुकानों में पान मसाला व तंबाकू की बिक्री की जा रही है। अलग-अलग पाउच में पान मसाला और तंबाकू का विक्रय करने पर संबंधित निर्माण कंपनियों, विक्रय एजेंसियों और दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं सुरक्षा अधिनियम 2011 की धारा 2, 3 व 4 के अनुसार तंबाकूयुक्त पदार्थ खाद्य पदार्थ की श्रेणी में नहीं माने जाते हैं। यही कारण है कि गुटखा बंद किए जा रहे हैं। इनमें निकोटिन होने के कारण लोगों को बीमारियां होने की संभावना होती है।

 


Scroll To Top
Translate »