वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने, पीएम मोदी ने दी बधाई


2017_8$largeimg05_Aug_2017_192855867

 

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गये. भैरो सिंह शेखावत के बाद वे आरएसएस पृष्ठभूमि के दूसरे उपराष्ट्रपति हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को दोगुणे से अधिक वोटों से हराया. वेंकैया नायडू आंध्रप्रदेश के नेल्लूर के रहने वाले हैं. वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और वाजपेयी युग से ही संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. वेंकैया के पास जबरदस्त संगठन कौशल है और अपने हास्य-व्यंग के लिए वे मशहूर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है.

 

7. 01 PM :  785 में कुल 771 वोट पड़े, इसमें 11 वोट अवैध घोषित किये गये.

7. 00 PM :  516 वोट वेंकैया नायडू को मिला, गोपाल कृष्ण को 244 वोट मिले.

6. 55 PM : आरंभिक जानकारी के अनुसार, वेंकैया को 22 व गोपालकृष्ण गांधी को 17 वोट हासिल हुए हैं.

6. 35 PM : सत्ताधारी भाजपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल एवं संवर लाल जाट वोट नहीं दे सके.

 

5. 55 PM : उपराष्ट्रपति चुनाव में 14 सांसद अनुपस्थित रहे. इसमें भाजपा के दो सांसद, कांग्रेस के दो सांसद, आइयूएमएल के दो सांसद, टीएमसी के चार सांसद, एनसीपी व पीएमके के एक-एक सांसद व दो निर्दलीय सांसद शामिल हैं.
 

5. 50 PM : उपराष्ट्रपति चुनाव में 98.21 प्रतिशत मतदान हुआ. मतगणना शाम छह बजे शुरू होगी. सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडे ने यह जानकारी दी. पहले ऐसी सूचना थी की शाम सात बजे से मतगणना होगी.

5. 05 PM : वोटिंग शाम पांच बजे समाप्त हो गयी.

उपराष्ट्रपति चुनाव में 96.94 प्रतिशत वोट दोपहर तीन बजे तक पड़े. इस समय तक कुल 785 सांसदों में 713 ने वोट दे दिया था.


Scroll To Top
Translate »