भाजपा नेता जब भी मुंह खोल रहे हैं तो जहर उगल रहे हैं—– श्रीमती डिम्पल यादव


unnamedलखनऊ|
      समाजवादी नेता एवं सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने जनपद जौनपुर एवं गाजीपुर में आयोजित चुनावी सभाओं में कहा कि समाजवादी सरकार ने विकास के जो शानदार काम किए है उससे जनता का भरोसा बढ़ा है और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस बार फिर सरकार बनने जा रही है। समाजवादी सरकार ने गांव और शहर दोनों का संतुलित विकास किया है। जनहित की तमाम योजनाएं चलाई है जिनसे समाज के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि पूर्वांचल उन्हें मुंह दिखाई देगा।
  श्रीमती यादव ने कहा कि भाजपा के न काम अच्छे हैं न भाषा अच्छी है। चुनाव में वोट हासिल करने के लिए ये लोग जाति और धर्म का सहारा ले रहे हैं। भाजपा के लोगों को समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता को काम करने वाला मुख्यमंत्री मिल गया है। सूबे में सपा-कांग्रेस गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में अपनी हार केा देखकर भारतीय जनता पार्टी में खिसियाहट बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर वार किए जा रहे हैं। भाजपा के नेता जब भी मुंह खोल रहे हैं तो जहर उगल रहे हैं।
  श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ तीन साल से मन की बात करते हैं जबकि अखिलेश यादव काम करते हैं। तीन साल में मोदी जी ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री जनता को बताएं कि उन्होंने अब तक के अपने कार्य काल में जनता के हित में कितने काम किए हैं। उन्होंने पहले लोगों को झूठे सपने दिखाकर देश की सत्ता हासिल की और अब झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
  उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता गलत आंकड़े पेश करके उत्तर प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था के मामले में यूपी देश में 22 वें स्थान पर है। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश 28वें स्थान पर है। यूपी की जनता को समझना होगा कि भाजपा के लोग गलत आंकड़े पेश कर प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं। इन्होंने बिजली को हिंदू-मुस्लिम बना दिया है। अब तो दो हजार का नकली चूरन नोट भी आ गया है।
 श्रीमती यादव ने कहा कि भाजपा और बसपा के लोग तीन बार मिलकर यूपी में सरकार बना चुके हैं। आप लोग इनके बहकावे में मत आइएगा। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास किया है। भाजपा के नेता मंचों से भले ही सपा सरकार के काम-काज की आलोचना करते हो लेकिन दिल से वे भी हमारी सरकार के काम की तारीफ करते हैं।
 उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के दुनिया की सबसे बड़ी लैपटाप वितरण योजना चलायी। सपा हम महिलाओं को प्रेशर कुकर देंगे। युवाओं को स्मार्टफोन बटेंगे। सरकार ने 18 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया। इस योजना में न कहीं कोई भ्रष्टाचार हुआ और न कोई भेदभाव। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, देश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है। गरीबों की गाढ़ी कमाई को केंद्र सरकार कालाधन बता रही है। प्रधानमंत्री जी बताएं कि नोटबंदी के बाद कालाधन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और मानव तस्करी में कितनी कमी आयी है।

Scroll To Top
Translate »