कारगिल शहीद की बेटी का ABVP पर हमला- मैं तुमसे नहीं डरती


RDESController
नयी दिल्ली. केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार अपनी गुंडागर्दी के कारन सुर्ख़ियों में आया आरएसएस का संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अब कारगिल शहीद कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी के निशाने पर आ गया है. बीते दिनों दिल्ली युनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में AISA के कार्यक्रम में ABVP के लड़को ने हमला कर दिया था और मामला हिंसक हो गया था. इसके बाद गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर ‘मैं एबीवीपी से नहीं डरती’ नाम से कैम्पेन शुरू किया.
गुरमेहर लेडी श्रीराम कॉलेज की स्टूडेंट हैं और उनके पिता शहीद मंदीप सिंह कारगिल युद्ध के हीरो रहे थे. यह पोस्ट कुछ दिन में ही वायरल हो गया है। देशभर की यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स इससे जुड़ रहे हैं। बता दें कि गुरमेहर के पिता कैप्टन मनदीप सिंह करगिल में शहीद हुए थे. इस हिंसा से खफा गुरमेहर ने 22 फरवरी को अपने फेसबुक पर एक फोटो लगायी जिसमे वे अपने हाँथ में एक स्लोगन लिखी तख्ती पकडे हुए हैं, जिसमे #StudentsAgainstABVP हैशटैग के साथ लिखा- ”मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं। ABVP से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।” गुरमेहर का कहना है कि यह अटैक प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर नहीं था बल्कि यह डेमोक्रेसी के हर उस विचार पर हमला था, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। यह आदर्शों, आजादी और देश के हर शख्स के हक पर हमला था।”


Scroll To Top
Translate »