
ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 15 जनपदों से एकत्रित धनराशि प्रदान की गयी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज यहां शास्त्री भवन में केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तर प्रदेश में जमा किए जाने हेतु 66 लाख 60 हजार 708 रुपये का चेक भेंट किया गया। यह धनराशि ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 15 जनपदों से एकत्रित कर प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए हर सम्भव मदद उपलब्ध करा रही है।
इस अवसर पर ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त, लखनऊ के चेयरमैन श्री एस0बी0 सिंह, महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह, मुख्य प्रबंधक श्री आर0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
