मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आलोक रंजन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की


index
लखनऊ :    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव एवं नगर विकास मंत्री श्री मो0 आजम खां सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्ट व्यक्तियों ने मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन के शासकीय आवास 02 विक्रमादित्य मार्ग जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 राज्यपाल  जो शिमला में हैं, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन से दूरभाष पर कुशलक्षेम पूछकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा सहित अन्य संभ्रांत नागरिकों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्य सचिव से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्य सचिव कल बुधवार को अपने शासकीय आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिर जाने के कारण कल उन्हें चोट आने के कारण चिकित्सकों ने 02 दिन का विश्राम करने की सलाह दी है।

Scroll To Top
Translate »