
प्रदेश सरकार ने 14 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। ये मेडिकल कालेज लखीमुपर खीरी, चंदौली, बुलंदशहर, सोनभद्र, पीलीभीत, औरैया, कानपुर देहात और कौशांबी, ललितपुर, कुशीनगर, अमेठी बिजनौर और गोंडा में खोले जाने थे। इनमें से आठ को गुरुवार को मंजूरी दे दी गई जबकि पांच मेडिकल कॉलेजों को मंगलवार को दी जा चुकी थी। इसमें से अमेठी का प्रस्ताव अभी अटका है। इस पर भी नए सिरे से विचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने इनमें से आठ मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति से संबंधित पत्र प्रदेश सरकार को भेज दिया है। केंद्र प्रायोजित इस योजना के तहत तीसरे चरण के लिए चयनित इन जिलों के जिला और रेफरल चिकित्सालयों को विस्तार देकर मेडिकल कालेज बनाया जाना है। इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में केंद्र सरकार 60 फीसदी (195 करोड़) और राज्य सरकार 40 फीसदी (130 करोड़) रुपये खर्च करेगी। इन मेडिकल कॉलेजों में 2022 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी।
https://rashtriyadinmaan.com
