ग्रीन कॉरिडोर के कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए खण्ड वॉर डीपीआर तैयार करने का निर्णय


राजधानी में बनने वाले ग्रीन कॉरिडोर को लेकर हुई बैठक

लखनऊ। स्मार्ट सिटी का सपना और जाम के झाम से जल्द मिलेगी राहत। राजधानी में बनने वाले ग्रीन कॉरिडोर को लेकर हुई बैठक।

ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद न केवल बढ़ेगी माँ गोमती अलौकिकता बल्कि पर्यावरण भी होगा अनुकूल।शहर के महत्वपूर्ण स्थलों के लिंकज से आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन।दो चरणों में पूरा किया जाएगा ग्रीन कॉरिडोर का कार्य।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक।बैठक में अपर मुख्य सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव आवास, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश /उपाध्यक्ष प्राधिकरण मौजूद रहे।

बैठक मे ग्रीन कॉरिडोर के प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करने के लिए टाटा कंसलटेंसी इंजीनियर्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया।इसके साथ ही प्राधिकरण स्तर पर परियोजना के कार्यों का संपादन करने के लिए प्रोजेक्ट इम्प्लीमेशन (पीआईयू) का क्रियान्वित किया गया।

परियोजना के प्रथम चरण में आई. आई. एम रोड से शहीद पथ तक कार्य निष्पादित है।वही दूसरे चरण में शहीद से किसान पथ तक का कार्य कराया जाने का फैसला लिया गया।

ग्रीन कॉरिडोर के कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए खण्ड वॉर डीपीआर तैयार करने का लिया गया निर्णय।ग्रीन कॉरिडोर के कार्य की शुरुआत आई.आई .एम रोड से होर्डिंग ब्रिज के मध्य कार्य कराने का निर्देश दिया गया।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ग्रीन कॉरिडोर को लेकर हुई बैठक के बाद आज हुई बैठक मे लिया गया फैसला।


Scroll To Top
Translate »