
नई दिल्ली. बलूचिस्तान में आजादी की अवाज बुलंद करने वाली बलूच फ्रीडम मूवमेंट की नेता नायला कादरी बलूच दिल्ली पहुंची.
दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नायला ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हर मुद्दे पर भारत बलूच लोगों के साथ खड़ा है. नायला ने कहा कि चीजें तेजी से बदल रही हैं.
आपको बता दें कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के द्वारा किए जा रहे नरसंहार का मुद्दा उठाया है, तभी से दुनियाभर में रह रहे लोगों ने आजादी की आवाज को और बुलंद किया है.
https://rashtriyadinmaan.com
