
उपभोक्ताओं द्वारा कई बार उपकेंद्र की व्यवस्थाओं पर मंत्री को जनता दर्शन में शिकायतें की गई थीं। मेल और अन्य माध्यमों के जरिये भी यहां गलत बिल जारी करने, विद्युत कनेक्शन न दिए जाने, उत्पीड़न की शिकायतें की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए मंत्री सुबह 10 बजे उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लार तैनात अधिशाषी अभियंता और अन्य सहयोगी स्टाफ अनुपस्थित रहा। मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही तलब कर पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान गलत बिल दिए जाने, समय से बिल न मिलने और कनेक्शन न दिए जाने केके आवेदन भी लंबित मिले।
उन्होंने इस सम्बंध में जब अधिकारियों से सवाल किया तो कोई भी तर्कपूर्ण जवाब नहीं मिला। इसपर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की। इससे पूर्व भी दौरे के समय यहां पर तैनात अधिकारियों को लापरवाही के कारण चेतावनी भी दी जा चुकी थी। इसके बाद भी आपेक्षित सुधार न होने पर उन्होंने एमडी मध्यांचल संजय गोयल और चीफ इंजीनयर लेसा प्रदीप कक्कड़ को कार्यालय में तलब कर लापरवाही पर नाराजगी जताई।
चीफ इंजीनयर को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ किया कि भविष्य में ऐसी समस्या न आये साथ ही नियमित स्तर पर उपकेंद्रों का दौरा कर लापरवाह अधिकारियों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। लापरवाही पर एमडी मध्यांचल द्वारा अधीक्षण अभियंता अजय मिश्र और अधिशाषी अभियंता प्रेमचंद को चार्जशीट भी जारी की गई है। वहीं अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों से भी जवाब तलब किया गया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
