सर्राफा एसोसिएशन ने की लखनऊ में सरकार से ज्वैलरी पार्क बनाने की मांग


WhatsApp Image 2018-07-12 at 8.48.22 PM

लखनऊ | लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन ने ज्वैलरी के लिए सभी तरह का कच्चा माल और निर्यात जैसी सुविधाएं पाने के लिए  लखनऊ में ज्वैलरी पार्क की मांग की। संगठन ने अधिवेशन में ज्वैलर्स की सहूलियत के लिए एक मोबाइल ऐप जारी किया और स्मारिका का विमोचन भी हुआ। वहीं सर्राफा बाजार में उच्च मानदंड अपनाने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन का अधिवेशन सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित माधव मुकुंद में किया गया। अधिवेशन में संयोजक कैलाश चन्द्र जैन ने कहा कि दिनों दिन सर्राफा बाजार में आधुनिकता हावी होती जा रही है। ऐसे में जरूरत है कि देश-दुनिया में क्या हो रहा है इसकी जानकारी आसानी से सभी ज्वैलर्स को मिल सके। उन्होंने कहा कि जैसे गुजरात और पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने यहां के ज्वैलर्स को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज्वैलरी पार्क बनाया है। उसी तर्ज पर अब लखनऊ शहर में भी ज्वैलरी पार्क बनना चाहिए। लखनऊ अब पूरे उत्तर भारत में ज्वैलरी के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है।

वहीं राजन रस्तोगी ने कहा कि सर्राफा कारोबार में काफी चुनौतियां आ रही हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए ज्वैलर्स का जागरुक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सर्राफा एसोसिएशन की प्राथमिक सदस्यता पाने के लिए अब सभी को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने संगठन से ज्वैलरी पार्क की मांग पर एक प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही ज्वैलरी पार्क का प्रस्ताव सरकार के पास आएगा तो इस जल्द ही विचार करके काम शुरू करा दिया जाएगा।

विश्वस्तरीय कंपनी एमराल्ड के मालिक श्रीनिवासन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब थी। लेकिन अब इसमें काफी सुधार आ रहा है। कंपनी ने प्रदेश में तीन वर्ष पहले अपना कारोबार शुरू किया है। जिससे आगे बढ़ाने के लिए कंपनी कुछ और तैयारियां कर रही है। मोबाइल ऐप और स्मारिका का विमोचनसंगठन ने प्रदेश भर के व्यापारियों का समाधान करने और उनमें जागरुकता लाने के लिए एक मोबाइल ऐप जारी किया। जिसके द्वारा ज्वैलर्स अपनी समस्याओं को बता सकता है और उनके समस्याओं का समाधान संगठन के पदाधिकारी करेंगे। संगठन के इसके लिए एक कमेटी भी गठित की। जिसमें सेंट्रल संयोजक राजकुमार वर्मा और सह संयोजक आदीश कुमार जैन को बनाया गया है। इसके साथ ही संगठन ने एक स्मारिका का विमोचन भी किया। जिसके संपादन की जिम्मेदारी कैलाश चन्द्र जैन को सौंपी। । ज्वैलर्स के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर संगठन ने एमराल्ड कंपनी के मालिक श्रीनिवासन को सम्मानित किया। इसी के साथ लखनऊ के बुलियन राहुल गुप्ता को ज्वैलरी में उच्च मानदंड अपनाने के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लोकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चन्द्र जैन, महामंत्री रवीन्द्रनाथ रस्तोगी, प्रदीप अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ सर्राफा से क्षेत्र के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे जिसमें मुख्य रुप से श्री कैलाश चंद जैन ,डॉक्टर राजकुमार वर्मा, अमर सिंह, विनोद महेश्वरी ,मनीष वर्मा रामकुमार वर्मा ,अंबुज रस्तोगी ,मुकेश रस्तोगी, पुष्कर केसरवानी , संजीव अग्रवाल , पुष्कर कैसेरानी, संजय गुप्ता (बबलू) , राजीव रस्तोगी, गुप्ता , आदि उपस्थित रहे ।


Scroll To Top
Translate »