Expert Review: 25 हजार रुपए में फीचर पैक्ड स्मार्टफोन है Yu Yutopia


review_yu_yutopia

माइक्रोमैक्स ने अपने सब्सिडियरी ब्रांड  Yu Televentures का नया स्मार्टफोन Yu Yutopia लॉन्च कर दिया है। लगभग 25 हजार रुपए के इस फोन को कंपनी दुनिया का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बता रही है। इसमें कई हाईटेक फीचर्स हैं और इसलिए यह फीचर पैक्ड स्मार्टफोन है।

 

कैसी है स्मार्टफोन की डिजाइन
Design

 

डिजाइन के मामले में Yu Yutopia में आपको YU के पिछले स्मार्टफोन की झलक मिलेगी, वहीं सिमिट्रिकल डिजाइन और कैमरा लेंस को घेरे  हुए Saturn Rings इसमें दी गई है। कंपनी के मुताबिक Yutopia को बनाने में ‘एयरक्राफ्ट ग्रेड’ के एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये प्लास्टिक या पॉलिकार्बोनेट से बने स्मार्टफोन से कई गुना मजबूत है। YU Yutopia है तो 5.2 इंच का, पर हाथ में पकड़ते वक्त ये थोड़ा बड़ा और भारी लगता है।


Scroll To Top
Translate »