फतेहपुर की प्रतिभाओं का सम्मान


फतेहपुर से भुवन भास्कर द्विवेदी

Havan karte hueभृगु तपोवन ओमघाट भिटौरा, फतेहपुर में 14 दिसंबर, 2014 को विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में महारत हासिल करने वाले माटी के लाल अरसे बाद अपनों के बीच एक छत के नीचे खुद को पाकर खुशी से लबरेज दिखे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 23 नामचीन लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर गदगद प्रतिभावानों के मन में जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए गजब की ललक दिखाई दी।
वर्ष 2008 से चालू हुए प्रतिभा अलंकरण समागम के छठवें सम्मान समारोह में अप्रवासियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी उदयमान सिंह ने आयोजन को समय की दरकार बताया। साथ ही जिले का नाम देश और विदेश में रोशन करने वालों को नजीर के तौर पर पेश किया। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी विज्ञानानंद ने आगन्तुक प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए दोआबा के पिछड़ेपन को दूर करने की गुजारिश की। जिस पर आईएएस, आईपीएस से लेकर व्यापारी सभी एकमत दिखाई दिए। उधर, अलंकरण समारोह में 45 लाख से ओमघाट में बिजली व पानी की व्यवस्था, फतेहपुर फोरम की शाखा लखनऊ में खोलने, शवदाह केंद्र निर्माण, गौशाला की स्थापना समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र साहू, विद्या भूषण तिवारी, प्रवीण त्रिवेदी, संतोष द्विवेदी, वीरेंद्र यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। समारोह में राजीव तिवारी, विद्युत अभियंता, राष्टï्रपति भवन, अरुण नाथ दुबे, एकाउंटेंट , प्रथम द्विवेदी, रिपोर्टर, दूरदर्शन नई दिल्ली, आरडीएस चौहान, एक्स कर्नल, एसएन शुक्ला, जज, उपभोक्ता फोरम दिल्ली, उत्तम प्रकाश तिवारी, बिजनेसमैन, दिल्ली, राजेंद्र त्रिवेदी, चेयरमैन, निकुंज संस्थान वृंदावन, महेश चंद्र तिवारी, एडिशनल सर्वेयर, विदेश मंत्रालय, दयाशंकर रस्तोगी, इनकम टैक्स आफीसर, विनोद त्रिपाठी, कैप्टन, वायु सेना, केपी सिंह, चेयरमैन, राजीव गांधी साक्षरता मिशन, अश्वनी कुमार शुक्ला, प्रोफेसर, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा, प्रदीप श्रीवास्तव, रिटायर्ड डीजी, चंडीगढ़ सुरेश चंन्द्र सैनी, एडीजे लखनऊ, सचिन तिवारी, क्वालिटी एंड बिजनेस एनालिसिस, अभिषेक सिंह, लीगल एडवाइजर, मिथलेश कुमार सविता, उप निदेशक, हाइडिल, सौंजय रंजन, इंडियन रेलवे सर्विस, आर.के. सिंह आईटी सेक्टर, अरविंद द्विवेदी, रिटायर्ड आईएएस आफीसर, नफीस अहमद, हवलदार, थलसेना, अरविंद प्रसाद श्रीवास्तव, सहायक कृषि निदेशक, राष्टï्रीय जलनिगम कृषि भवन लखनऊ, ओम प्रकाश तिवारी, प्रोफेसर को सम्मानित किया गया।
MLA vikram singhफतेहपुर फोरम के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उनका मकसद जनपद की प्रतिभाओं को एक छतरी के नीचे लाने का है। फोरम शाहीवाल नस्ल की गाय के संवर्धन, भिटौरा को पर्यटन स्थल घोषित करवाने, न्याय पंचायत स्तर पर शवदाहगृह निर्माण, नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा, जल संचयन आदि कार्यों में अपनी शक्ति और ऊर्जा लगायेगा। समारोह में सम्मानित हुए लोगों द्वारा फतेहपुर जनपद के विकास के लिए सभी प्रयास करने और सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया गया। गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के प्रोफेसर शिव प्रसाद मौर्या की खूब चर्चा रही। जनपद के संवारा नौगांव से ताल्लुक रखने वाले प्रोफेसर मौर्या ने भैंस का पहला क्लोन तैयार किया है। उनकी इस सफलता से देश ही नहीं, विदेश के वैज्ञानिक भी प्रभावित हुए हैं और उनकी प्रतिभा का लोहा माना है।


Scroll To Top
Translate »