फोर्ब्स के भारतीय धनकुबेरों की सूची में धोनी, कोहली, तेंदुलकर टाॅप-10 में


 

khel-cricket-Forbes-list-of-Indian-Dnkuberon-Dhoni-Kohli-Tendulkar-top-10-news-in-hindi-120328

नई दिल्ली. फोर्ब्स की ताजा सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय हस्तियों में वनडे और टी-20 क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कप्तान विराट कोहली और चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष दस में हैं.

पत्रिका ने एक अक्तूबर 2014 से 30 सितंबर 2015 की अवधि में हस्तियों की कमाई के अलावा शोहरत को भी ध्यान में रखकर सूची तैयार की है. शीर्ष दस में बाॅलीवुड और क्रिकेटरों का दबदबा है. क्रिकेटरों में धोनी सबसे ऊपर है जो 119.33 करोड़ रूपए की सालाना कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं.

टेस्ट कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर हैं जिनकी कमाई 104.78 करोड़ रूपए रही. वहीं क्रिकेट को अलविदा कह चुके महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोहली से एक पायदान नीचे हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट श्रृंखला में मैन आॅफ द सीरिज रहे क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं जो 31वें स्थान पर हैं. सबसे ज्यादा फायदे में रही हस्तियों में क्रिकेटर रोहित शर्मा शामिल हैं जो 38 पायदान चढकर 12वें स्थान पर हैं. समग्र सूची में बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान शीर्ष पर हैं जबकि सलमान खान दूसरे और अमिताभ बच्चन तीसरे स्थान पर हैं.


Scroll To Top
Translate »