क्या चाहती हैं आज की महिलाएं?


 

tanman-health-beauty-and-brightness-of-face-to-increase-5-spice-news-in-hindi-119431

 

आज की महिला रसोईघर और साफ-सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि घर के हर काम में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. कोई भी छोटा-बड़ा काम जैसे टिफिन सर्विस, टेलरिंग, ट्यूशन इत्यादि से अपने परिवार के आर्थिक पक्ष को ऊपर उठाने में अपना योगदान दे रही है. पति आज भी इनका बैस्ट फ्रैंड है, लेकिन अब वह स्पोर्ट सिस्टम भी बन गया है और पत्नी को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट और एनकरेज भी करता है. मां और पत्नी के अलावा भी वह अब अपनी पहचान बना रही है.

ब्यूटी एंड पर्सनल केयर- भारतीय महिलाएं भी अब सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं और इसके लिए वे खुद पर टाइम और पैसा दोनों खर्च कर रही हैं. कॉस्मैटिक्स और डियोडरेंड्स इनकी चिट-चैट का अहम हिस्सा होते हैं.

फूडः किचन के मामले में उन्हें फैसले लेने की छूट होती है, हालांकि उनकी सास, पति और बच्चे उन्हें प्रभावित करते हैं. वह जानती है कि परिवार को एक साथ लाने के लिए घर पर खाना बनाना उनकी डेली रूटीन का अहम हिस्सा है. खाने में कुछ नयापन लाकर बच्चों और परिवार को खुश करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ती. भोजन में न्यूट्रिशन का ध्यान रखना उनकी कुकिंग का मुख्य तत्व है.

अॉटोमोटिवः टू-व्हीलर आज की भारतीय महिला का सबसे भरोसेमंद साथी बन चुका है. जवान हो या अधेड़, शादीशुदा हो या सिंगल, सभी के घर में आपको एक टू-व्हीलर जरूर मिल जाएगा. शहर में शॉर्ट डिस्टेंस के लिए यह अफोर्डेबल भी है और आरामदायक भी.

टैक्नोलॉजीः स्मार्ट फोन में व्हट्सएप उनका पसंदीदा है जहां वे इंस्टैंट चैट करती हैं, सहेलियों के साथ ग्रुप चैट करती हैं, जोक्स और वीडियोज़ शेयर करती हैं. इंटरनैट को आमतौर पर फोर्मल और अॉफिशियल इंटरैक्शन के लिए माना जाता है, इसलिए वे इसका पर्सनल यूज ज्यादा नहीं करतीं. युवा लड़कियां अॉनलाइन शॉपिंग खूब इंजॉय करती हैं. वे अक्सर कपड़े, फिटवियर और कॉस्मैटिक्स सर्च और कम्पेयर करके खरीदना पसंद करती हैं.

ड्यूरेबल्स एंड व्हाइट गुड्सः होम फर्निशंग के फैसलों में ये एक्टिवली हिस्सा लेती हैं. पर्दे, टेपैस्ट्री, पेंट्स, फर्नीचर इत्यादि के बारे में लिए फैसलों में इनका दखल रहता है हालांकि बजट इनके पति डिसाइड करते हैं. व्हाइट गुड्स जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी इत्यादि की खरीददारी इनकी पसंद के बगैर नहीं हो सकती. किचन एप्लायंसिस जैसे जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर, कुकिंग स्टोव, प्रैशर कुकर, बर्तन इ्त्यादि सिर्फ इनकी ही पसंद के खरीदे जाते हैं.

अपने लिमिटिड फंड्स से सारे खर्चे पूरे करने के बाद हर महीने कुछ पैसा बचा भी लेती हैं जो जरूरत के समय बड़े गर्व से पति को दे भी देती हैं. खुद को फिट और हैल्दी रखना महिलाओं की टॉप प्रायोरिटी नहीं है. जब मैडिकल अटैंशन की जरूरत होती है तभी वे अपनी सेहत की ओर ध्यान दे पाती हैं. हालांकि वे अपने पति को फिट रहने के लिए रैगुलर एक्सरसाइज़ करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं. इसलिए परिवार के लिए जो खाना वह बनाती है, उसके जरिए वो उनकी सेहत पर चैक रखती है. बच्चों की सेहत उनके लिए सबसे ऊपर है.


Scroll To Top
Translate »